केरल के कसारगौड में सबरीमला मुद्दे को लेकर निकाली गयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘सबरीमला सुरक्षा रथ यात्रा’ पर पथराव किया गया। इस रथ यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पी. एस. श्रीधरन पिल्लई और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन के संयोजक तुषार वेल्लापल्ली ने किया।
भाजपा की राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति के सदस्य और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पी. के. कृष्ण दास ने आरोप लगाया कि यात्रा पर पथराव की घटना के पीछे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं का हाथ है। भाजपा की श्सबरीमला सुरक्षा रथ यात्राश् आज सुबह कसारगौड के मधुर श्री मदनाथेश्वरा सिद्धिविनायक मंदिर से शुरू हुई थी।
पथराव की घटना में हालांकि किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। श्री दास ने कहा कि पथराव की इस घटना की जानकारी राज्य की सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार को थी। पुलिस इस घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने में रूचि नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि इस हमले के विरोध में राजग गठबंधन शुक्रवार को ‘विरोध दिवस’ मनाएगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More