सोमवार को जींद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा, चुनाव आयोग ने आम चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिस मोदी मॉडल के माध्यम से पूरे देश को 5 साल तक लूटा गया। कल उसी लूट का आखिरी दिन था। ऐसा हमें ही नहीं बल्कि पूरे देश को लगता है, कि 2019 में राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आएगी। जिस तरीके से किसानों, गरीबों के हित पर वार हुआ और कर्मचारियों के वादे पूरे नहीं हुए, देश को लोकपाल नहीं मिला, भूतपूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन के लिए 5 साल तरसाया, कई तमाम मुद्दों को लेकर देश को लूटा गया। कांग्रेस पार्टी ने 5 साल विपक्ष की भूमिका बखूबी से निभाई, इन्हीं मुद्दों को और मजबूती से लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच में उतरेगी, जनता का विश्वास जीतकर सरकार बनाएगी।
अब देखना होगा कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास जीतने में कितनी कामयाब हो पाती है। यह तो आने वाला महत्वपूर्ण वक्त ही बताएगा कि केंद्र में किस पार्टी की सरकार बनती है। इतना जरूर कह सकते हैं, इस बार के चुनाव किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होने वाले हैं। देश की जनता में सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता बढ़ी हैं। जिसे जनता भलीभांति जानती है।