सौ सालों से चले आ रहे हॉर्लिक्स को हिंदुस्तान यूनीलीवर ने खरीद लिया है। हॉर्लिक्स को गैल्कसोस्मिथक्लाइ (जीएसके) कंपनी बनाती थी। हिंदुस्तान यूनीलीवर को 31700 करोड़ रुपये देने होंगे। यह देश में कंज्यूमर गुड्स का अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जीएसके के एक शेयर के बदले एचयूएल के 4.39 शेयर के आधार पर समझौता हुआ है। जीएसके ने न्यूट्रीशन बिजनेस को समाप्त करने का फैसला कर लिया है। इस डील के बाद सेंसोडाइन, ओरल केयर ब्रैंड्स, ईनो, क्रॉसीन के साथ ओवर द काउंटर डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार हिंदुस्तान लीवर को मिल गया। बता दें कि हॉर्लिक्स एनर्जी सप्लीमेंट के तौर पर प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मार्केट में आया था। तब इसे भारतीय सैनिकों को अतिरिक्त फूड के तौर पर दिया जाता था। ब्रिटेन में हॉर्लिक्स ब्रांड बिकता रहेगा। डील में इसे शामिल नहीं किया गया है।