बाबा बर्फानी की यात्रा पर खराब मौसम का ब्रेक, श्रद्धालुओं को जम्मू कैंप पर ही रोका गया
Date: 30/06/2018
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के चलते आज अमरनाथ यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को जम्मू कैंप पर ही रोका गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से काली माता ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। पवित्र गुफा के रास्ते में करीब 100 मीटर का ट्रैक बारिश में बह गया है। इसके अलावा छोटे-छोटे पुल भी तेज धार में बह गए हैं। इसकी वजह से बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा है। मूसलधार बारिश के चलते श्री अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को दूसरे दिन भी बाधित रही। आधार शिविर बालटाल से यात्रा दिनभर स्थगित रही, जबकि पहलगाम मार्ग से मात्र 1263 श्रद्धालुओं को रवाना करने के बाद यात्रा फिर रोक दी गई। बिगड़े मौसम का ही असर रहा कि शुक्रवार को मात्र 280 श्रद्धालुओं ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। इसके साथ ही दो दिनों में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1287 पहुंच गई। बारिश से हजारों श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में फंस कर रह गए हैं। इधर, जम्मू से निकला 2876 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन से ऊधमपुर से रामबन तक छह घंटे रास्ता बंद हो जाने से जाम में फंसा रहा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More