हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पूर्व सचिव एससी चौधरी के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है, कि चौधरी के प्रशासनिक अनुभव का कांग्रेस पार्टी को पूरा फायदा मिलेगा। पार्टी के लिए नीति निर्धारित करने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। चौधरी ने वरिष्ठ पद पर रहते हुए, सभी वर्गों के लोगों के लिए काम किया है।
आपको बता दें, एससी चौधरी 1977 के आईएएस अधिकारी है। चौधरी बतौर मुख्य सचिव, हरियाणा से 30-4-2014 में सेवा निवृत्त हुए है। जो एक कुशल, योग्य और ईमानदार अधिकारी रहे हैं। उनकी योग्यता को देखते हुए तत्कालीन हरियाणा सरकार ने उन्हें सेवा निवृत्ति के बाद हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग का चीफ कमीश्नर नियुक्त किया। इस दायित्व को चौधरी ने कुशलता पूर्ण निभाया। चौधरी हमेशा जनता की सहायता के तत्पर खड़े होने वाले अधिकारियों में से एक रहे है।
अपने कार्यकाल के दौरान चौधरी ने हर वर्ग की सहायता की। चौधरी का हरियाणा कांग्रेस में शामिल होना कांग्रेस के लिए हरियाणा से अच्छी खबर ला सकता है। 28 अप्रैल 2019 को चंडीगढ़ में पूर्व सचिव एससी चौधरी ने पूर्व सीएम हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थामा। देखना होगा पूर्व सीएम और पूर्व सचिव हरियाणा में कांग्रेस को कितनी सीट दिला पाते है।