जानिए रोहतक में पिछले 15 सालों में कितना विकास हुआ ?

जानिए रोहतक में पिछले 15 सालों में कितना विकास हुआ ? Date: 25/04/2019

आइए आज हम आपको बताते हैं, हरियाणा के रोहतक लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से कितना विकास हुआ है। हरियाणा के रोहतक लोकसभा सीट से पिछले 15 सालों से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा सांसद रहे है। रोहतक की जनता दीपेंद्र पर लगातार 3 बार विश्वास कर चुकी हैं, जिसके लिए रोहतक में किए गए विकास कार्य मुख्य कारण हैं। पिछले 15 सालों में रोहतक की जो दशा सुधरी है, वह रोहतक में हुए विकास को दर्शाता है। रोहतक हरियाणा का एकमात्र ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां देश के शीर्ष- 5 राष्ट्रीय संस्थाएं मौजूद हैं। इतना ही नहीं रोहतक विकास के मामले में हरियाणा का नंबर वन लोकसभा क्षेत्र है। रोहतक को हरियाणा का शिक्षा का हब भी कहा जाता है। रोहतक में 15 सालों में जो विकास हुआ है, शायद ही देश के किसी और लोकसभा क्षेत्र में हुआ हो। हां कुछ मामलों में रोहतक अन्य क्षेत्र से पीछे है। जिस गति से 2004 से 2014 तक रोहतक में विकास हुआ, उस गति से 2014-19 में नहीं हुआ है। जिसका कारण केंद्र में किसी और पार्टी की सरकार और क्षेत्र का सांसद किसी दूसरी पार्टी होना है। 2004 से 2014 तक जो गति रोहतक के विकास को मिली थी, उसका कारण केंद्र और क्षेत्र में एक ही पार्टी का शासन बताया जाता है। रोहतक में पिछले 15 सालों से जो विकास हुआ हैं, वह हरियाणा के अन्य लोकसभा क्षेत्र में नहीं हुआ हैं। इस लोकसभा से दीपेंद्र हुड्डा को यहां की जनता उनके नाम से नहीं बल्कि उनके विकास कार्यों से जानती है। तभी 2014 की मोदी लहर में दीपेंद्र हरियाणा से जीतने वाले अकेले कांग्रेस प्रत्याशी थे।    15 साल पहले रोहतक की पहचान एक पिछड़े क्षेत्र के तौर पर हुआ करती थी। आज रोहतक हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने विकास कार्यों के लिए जाना जाता है। जो रोहतक जनता की पिछले 15 सालों की मेहनत को दर्शाता है। देखना होगा इस बार रोहतक की जनता किस पार्टी और उम्मीदवार पर भरोसा करती है।  

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More