क्या राजस्थान के रण मे राजनीति का लम्बा सफर तय कर पाएगे सचिन पायलट ?

क्या राजस्थान के रण मे राजनीति का लम्बा सफर तय कर पाएगे सचिन पायलट ? Date: 01/12/2018
उम्र चाहे कम हो लेकिन उनका सौम्य अंदाज और राजनीति की समझ संकेत देती है कि वह लंबा रास्ता तय करेंगे। उनमें पिता की झलक साफ नजर आती है और पिता की विरासत को वह बखूबी संभाल भी रहे हैं। वह मृदुभाषी हैं और उनका सरल व्यवहार हर किसी पर असर करता है। वह कभी किसी विवादों में नहीं पडे़ न ही कभी कोई गलतबयानी की। कांग्रेस की युवा ब्रिगेड में उनका नाम सबसे पहले आता है और वह राहुल गांधी के करीबी भी हैं। राहुल गांधी ने उन्हें इस बार राजस्थान चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट की जो कम उम्र में ही राजनीति में आ गए और आज कांग्रेस का ऐसा सितारा बन गए हैं जिसे कांग्रेस का भविष्य बताया जाता है। 
 
सहारनपुर में हुआ जन्म
 
सचिन पायलट का निजी और सियासी जीवन बेहद दिलचस्प है। उनका जन्म 7 सितंबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ। उन्होंने शुरुआती शिक्षा वायुसेना बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली से हासिल की। इसके बाद सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली से स्नातक किया। आईएमटी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से आगे की पढ़ाई की। स्नातक करने के बाद सचिन ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल, फिलाडेल्फिया, अमेरिका से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। कुछ समय उन्होंने बीबीसी दिल्ली ब्यूरो में काम किया। इसके बाद दो साल तक अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स के साथ काम किया। राजनीति उन्हें विरासत में मिली। हालांकि युवावस्था में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। पिता राजेश पायलट नामी कांग्रेस नेता थे, घर का माहौल ऐसा था कि उनकी दिलचस्पी भी राजनीति में जग गई। पिता के निधन के बाद वह पूरी तरह राजनीति में उतर आए और 26 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद भी पहुंचे। 
 
26 साल की उम्र में संसद पहुंचे 
 
साल 2004 में सचिन पायलट पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने अपने पिता की सीट दौसा से अपने प्रतिद्वंदी को करीब 1.2 लाख वोटों से हराकर धमाकेदार अंदाज में संसद में प्रवेश किया। इसी साल वह गृह मामलों पर लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य बने। सचिन पायलट साल 2006 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य बने। 2009 के लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट ने अजमेर में भारी अंतर से भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता किरण महेश्वरी को हराया। इस जीत का इनाम उन्हें सूचना एवं संचार राज्य मंत्री के रूप में मिला। साल 2012 में सचिन कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री बने और 2014 तक इस पद पर बने रहे।
 
सचिन पायलट का निजी जीवन
 
सचिन पायलट गुज्जर समुदाय से संबंध रखते हैं। पिता राजेश पायलट कांग्रेस के दिग्गज नेता थे और मां रमा पायलट एक गृहणी। उनकी बहन का नाम सारिका पायलट है। सचिन पायलट की शादी 2004 में नेशनल कांफ्रेस सुप्रीमो फारुक अब्दुल्ला की बेटी सारा अब्दुल्ला से हुआ। उनके दो बेटे आरान पायलट और वेहान पायलट हैं।  
 
सचिन पायलट को संगीत और उन्हें फिल्में देखना भी पसंद है।वह अपनी सेहत के प्रति काफी सजग रहते हैं जिसके चलते वह रोजाना योगा और कसरत करते हैं। उनकी पसंदीदा अभिनेत्री नरगिस, मधुबाला है। उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है। राजनीति में व्यस्तता के बीच वह किसी तरह वक्त इसके लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। 
 
पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव 
 
राजस्थान के रण में इस बार भाजपा और वसुंधरा राजे को जबरदस्त चुनौती मिल रही है तो इसकी एक वजह सचिन पायलट भी हैं। राहुल गांधी ने सचिन को प्रदेश की कमान सौंपी है। वह पहली बार टोंक से विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं। अशोक गहलोत, सीपी जोशी, गिरिजा व्यास जैसे अनुभवी नेताओं के बीच सचिन पायलट को महत्वपूर्ण पद सौंपना कहीं न कहीं ये बताता है कि कांग्रेस हाईकमान को उनपर कितना भरोसा है। अगर इस बार कांग्रेस की सत्ता में वापसी होती है तो सीएम पद के भी वह सबसे प्रबल दावेदार होंगे। 

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More