कहीं आप भी कमजोर मांसपेशियों के शिकार तो नहीं ?

कहीं आप भी कमजोर मांसपेशियों के शिकार तो नहीं ? Date: 03/12/2018
भागदौड़ भरी इस जिंदगी में किसी के भी पास इतना समय नहीं है कि वह अपनी सेहत का ध्यान रख सके। शरीर की केयर ना करने के कारण कई सारी बीमारियां होने लगती हैं। उन्हीं हैल्थ इशू में से एक है कमजोर मांसपेशियां। हाल ही में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद के लोगों पर स्टडी की गई। यह शोध 30 से 35 साल के 1,243 लोगों पर किया गया। इस स्टडी के अनुसार लगभग 71% लोग कमजोर मांसपेशियों की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या के कारण हाथों-पैरों में दर्द, अत्यधिक थकान, बिगड़ा हुआ मूड, भूख का कम होना, नींद संबंधी व्याधियां और हृदय की गति बढ़ने जैसे प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।
 
कमजोर मांसपेशियों का कारण :
 
मांसपेशियों में कमजोरी प्रोटीन की कमी से होती है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। एेसे में बहुत जरूरी है कि एेसी चीजें खाई जाएं जिनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा हो। अगर आप नॉन वेज नहीं खाते तो इन चीजों को खाएं। इनमें प्रोटीन होता है।
 
प्रोटीन से भरपूर हैं ये चीजें :
 
अंडा : अंडे में विटामिन A, B 12, D, E, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन, कैल्‍शियम व मिनरल्स होते हैं। रोजाना इसको खाने से मसल में होने वाली दर्द से राहत मिलने के साथ ही मांसपेशियां मजबूत भी होंगी। आप चाहे तो अंडे को उबाल कर या फिर इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।
 
अखरोट : अखरोट में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। 100 ग्राम अखरोट में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। इसको ब्रेन फूड भी कहा जाता है। अखरोट खाने से याद्दश्त भी बढ़ने लगती है। मगर ध्यान रहे कि अखरोट गर्म होते हैं ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करके शरीर में गर्मी हो सकती है।
 
व्हाइट चने : व्हाइट चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं 100 ग्राम चने में कम से कम 19 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इनको खाने से भूख भी कम लगती है। चनों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
 
टोफू : टोफू पनीर से बना होता है। यह वेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए टोफू का सेवन करें।
 
मसूर की दाल : अगर आप मास-मछली का सेवन नहीं करते तो आप मसूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम मसूर में 9 ग्राम प्रोटीन होता है। हफ्ते में 3 बार मसूर का सेवन करने से कमजोर मांसपेशियां मजबूत होने लगेगी।

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More