ओड़िशा के 21 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल सहित चार चरणों में मतदान होगें। ओड़िशा की राजनीति देश के और राज्यों से हटकर हैं, यहां वर्तमान में ना कांग्रेस का वर्चस्व है, ना ही बीजेपी का अस्तित्व। 2014 लोकसभा चुनावों में 21 सीटें में 1 सीट बीजेपी के खाते में गई थी। जबकि 20 सीटें बीजू जनता दल के खाते में आई थी। उड़ीसा राज्य में पिछले 20 सालों से बीजू जनता दल का राज है। इससे पहले उड़ीसा में कांग्रेस की सरकार थी, परंतु अब इस राज्य में कांग्रेस अपनी जमीन तलाश रही हैं। इस बार राज्य में लोकसभा चुनाव के समीकरण बदलने की उपेक्षा की जा रही हैं। यह तो राज्य का माहौल और आने वाला वक्त ही बताएंगा आखिर राज्य की 21 सीटों पर किस पार्टी का कब्जा होता हैं।