हरियाणा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने खट्टर सरकार पर बोलते हुए कहा है, कि खट्टर सरकार प्रदेश के सभी मोर्चो पर विफल हुई है। हमारी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। हरियाणा जनता प्रदेश की खट्टर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार से परेशान और पीड़ित है। इसलिए जनता ने मन बना लिया है, इस बार इस जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंक देना हैं। प्रदेश की खट्टर सरकार जनता की समस्यों का हल करने में फेल रही है। डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी प्रदेश की खट्टर सरकार प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी खत्म नहीं कर पाई। प्रदेश की जनता बेहाल है खट्टर जी के नेता खुशहाल है। किसानों का हाल प्रदेश में बेहाल है, खट्टर सरकार की नीतियों से युवा परेशान है। “हम लोगों को अपने जीत पर उतना ही भरोसा है, जितना की लाखों सालों से सूरज पूरब से निकलता है।” हमारी पार्टी सोनिया जी, राहुल जी, गुलाम नबी आजाद जी के मार्गदर्शन से हरियाणा की 10 की दस सीटें जीतेगी। हम इस बार हरियाणा में “पकड़ो हाथ- चलो साथ” नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जिसके लिए हम हरियाणा में कल यानि 26 मार्च को परिवर्तन बस यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। इस यात्रा के जरिए हम सीधे जन से जुड़ने का प्रयास करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद हैं, पार्टी की यह परिवर्तन बस यात्रा सफल होगी।
आपको बता दें, 31 मार्च तक हरियाणा के सभी 10 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम जारी करेंगी। जबकि छठे चरण यानि 12 मई को हरियाणा में मतदान होगें।