महासमुंद। आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वो अपने बयानों के लोकर भी सुर्खियों में रहते हैं। लखमा के पास महासमुंद जिले का प्रभार भी है। जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत कर लखमा अपने भाषण रमन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के पूर्व भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली सरकार बताया।
इसके साथ ही कांग्रस सरकार की योजना से बनाए जा रहे गोठान का भी जिक्र किया। लखमा ने महासमुंद में सभा के दौरान बताया कि बस्तर में महासमुंद से अच्छा गोठान बस्तर में बना है। इसके साथ उन्होंने निर्देश भी दिए हैं कि आगे से कांग्रेस के मंत्रियों के लिए सभा स्थल पर पंडाल, कारपेट और सोफा न लगाए।