धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल की अस्थियां रूद्री बैराज में प्रवाहित करने की तैयारी चल रही है। उनकी अस्थियां बैराज लाई जा चुकी है। अस्थियों के साथ सीएम के पिता नंदकुमार बघेल, उनकी दो बहनें और भांजा भी मौजूद है।
बौद्ध धर्म की रीति के अनुसार अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से रूद्री घाट में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।
बता दें सीएम की माता ने रविवार को राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्टिपल में आखिरी सांस ली थी। स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कई दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थीं।