रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। प्रदेश को मिलने वाले केरोसिन के कोटे के फैसले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का फैसला लिया है। बता दें पहले कांग्रेस ने 8 जुलाई को हड़ताल का ऐलान किया था, लेकिन इसी बीच 7 जुलाई रविवार को सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का निधन हो गया। इसके बचते प्रदर्शन स्ािगित कर दिया गया था।
कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ के परिपेक्ष्य में गरीब विरोधी फैसले ले रही है। पहले दाल भात केंद्रों छात्रावासों के चावल के कोटे में कटौती, फिर केरोसिन के कोटे में कटौत। इसके बाद बजट में पेट्रोल-डीजल के दमों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई धान के समर्थन मूल्य में मात्र 3.7% की वृद्धि। सरकार के ये फैसले गरीब विरोधी दिखाई पड़ते हैं। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस ने 20 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा संगठनों, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठ को और विभागों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।