भिंड। जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक मनचले की महिला ने जमकर पिटाई कर दी। युवक ने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला पेशे से आशा कार्यकर्ता है वो शुक्रवार देर रात अस्पताल के काउंटर पर पर्चा बनवा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। इस घटना के बाद महिला ने युवक को भरे अस्पताल में जमकर पीटा और थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शुक्रवार रात जिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ता पर्चा बनवा रही थी। रात का फायदा उठाते हुए वहां मौजूद किसी युवक ने आशा कार्यकर्ता से छेड़छाड़ कर दिया। महिला ने युवक को भरे अस्पताल में युवक की जमकर धुनाई कर दी। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने आरोपी युवक की शिकायत अस्पताल चौकी में की है।