मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 10:10 बजे जनसेवा अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक लेंगे। सुबह 10:40 बजे स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करेंगे। 10:55 पर निजी होटल में जनसंपर्क विभाग में बैठक/कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:45 बजे बैनर कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:10 पर विदिशा ज़िले के लिए रवाना होंगे। 1:30 बजे विदिशा पहुंचकर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में शामिल होंगे।
सीएम किसानों को देंगे सौगात
विदिशा में शिवराज सिंह मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में 80 करोड़ 97 लाख 21 हजार की लागत से निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। एमपी के 80 लाख किसानों को सिंगल क्लिक से राशि जारी करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों की सभी पंचायतों में लाभार्थी वेबकास्ट लिंक के माध्यम से कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे। कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की भी जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये जायेंगे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एमपी दूसरे स्थान पर
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज 5वां दिन है। दिल्ली, भोपाल समेत प्रदेश के अलग अलग जिलों में प्रतियोगिताएं होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। 8 गोल्ड मेडल और 3 सिल्वर मेडल के साथ एमपी दूसरे स्थान पर है। 8 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज के साथ महराष्ट्र पहले नम्बर पर पहुंचा है। वाटर स्पोर्ट्स से लेकर इनडोर गेम्स में प्लेयर दम दिखा रहे है।