5 दिन 45 जवानों की शहादत, आखिर बदला कब ?

5 दिन 45 जवानों की शहादत, आखिर बदला कब ? Date: 18/02/2019
 
देश में लगातार आतंकी गतिविधि बढ़ रही है। पिछले 5 दिनों में हमारे 45 जवान शहीद हो चुके है। इसके बावजूद भी हमारी सरकारें सोई हुई हैं। पाकिस्तान लगातार सीमा पर हमले करता आया है। हर दिन हमारा जवान शहीद होता है। देश रोज आतंकी हमलों को झेलता है। ऐसे में सवाल उठते हैं। आखिर ये आतंकी हमले कब तक...?  क्या यूहीं हमारे सैनिक अपने प्राणों की शहादत देते रहेंगे?
इस वक्त पाकिस्तान के खिलाफ देश की जनता में जो आक्रोश देखने को मिल रहा है। वह देश की अखंडता को दर्शाता है। देश का हर वर्ग सिर्फ सैनिकों की शहादत का बदला चाहता है। आवाज उठ रही है, आखिर कब तक हमारे जवान शहीद होते रहेंगे..? 
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ, जिसमें हमारे एक साथ 40 जवान शहीद हुए। देश शोक में डूबा हुआ है। 
सीमा पर तैनात जवानों की हर मां-बाप डरे हुए हैं। किसी का भाई, तो किसी का बेटे खो गया है। भारत मां दर्द से चीख रही है। हर देशवासी आक्रोश की आग में जल रहा है। अगर जल्द से जल्द इस हमले का बदला नहीं लिया जाए, तो देश में आक्रोश की यह आग और अधिक फैल सकती है। 
इतने बड़े हमले के बाद भी देश के कुछ गद्दार नेता इस हमले में भी राजनीति करना नहीं छोड़ रहे हैं। जहां विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के एक सुर देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं देशवासियों इस हमले के बदले का इंतजार कर रहे है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस हमले के चलते पाकिस्तान की कड़ी निंदा भी हो रही हैं। हर हिंदुस्तानी अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए निकाल कर, भारत सरकार से एक ही मांग कर रहा है, कि पाक को जल्द से जल्द सबक सीखाया जाए।
पाकिस्तान की इन करतूतों को भारत कई बार दुनिया के सामने भी ला चुका हैं। इसके बावजूद भी पाकिस्तान अपने आप को दूध का धुला बताता आया है। भारत को अब पाक की नापाक करतूतों को दुनिया के सामने नहीं, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देकर देना चाहिए। तभी पाकिस्तान अपनी सही अकौत में आएगा। उम्मीद करते है, भारत सरकार जल्द से जल्द पाकिस्तान को उसकी अकौत दिखाएगा। जय हिंद-जय भारत

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More