सैनिकों से भेदभाव क्यों..?

सैनिकों से भेदभाव क्यों..? Date: 28/02/2019

जब देश के सैनिकों की बात आती है, तब हमारा पूरा देश एक नजर आता है। देश का हर नागरिक हमारे सैनिकों का सम्मान करता है। जब भी हमारा कोई जवान या सैनिक शहीद होता है, वो देश के लिए शहीद होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वह जवान पंजाब का है या फिर बंगाल का। अगर फर्क पड़ता है,  तो सिर्फ उनके बलिदान को अलग-थलग करने से पड़ता है। देश की सीमा पर लाखों की संख्या में हमारे जवान 24 घंटे खड़े रहते हैं। चाहे वह किसी भी राज्य का हो या फिर किसी भी क्षेत्र का क्यों ना हो। जब वह सीमा पर खड़ा रहता है, तो वही सिर्फ भारतीय जवान होता है। जब हमारे जवान सीमा पर शहीद होते हैं, तो अलग-अलग राज्यों की सरकारों उनके परिवार को अलग-अलग मुआवजे की घोषणा करती है। जिससे किसी परिवार को कम किसी परिवार को ज्यादा मुआवजा मिलता है। जबकि एक देश के लिए सभी शहीद हुए होते हैं। आखिर हमारी राज्य सरकारों का मुआवजा अलग-अलग क्यों होता हैं..?

देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर बहादुर सैनिक देश के अलग-अलग कोने यानि राज्यों से आते हैं। इन राज्य सरकारों की नजरों में इन सैनिकों के बलिदान की कीमत अलग-अलग हैं। जो इन सैनिकों का अपमान कराती हैं। कोई राज्य इन सैनिकों की बलिदान की कीमत 2 लाख देता है, तो कोई राज्य 1 करोड़। क्या अब हमारे देश के सैनिकों के बलिदान पर भेदभाव किया जाएगा ?

हमारी केंद्र सरकार को इन सैनिक की शहादत के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। तभी सभी सैनिकों को बराबर सम्मान और उनके परिवार को बराबर मुआवजा मिल पाएगा। सीमा पर शहीद होने वाला हर सैनिक एक जैसा हैं। सभी देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़े होते हैं। इसलिए सभी सैनिकों को एक बराबर सम्मान मिलना चाहिए। अगर राज्य सरकारों इन सैनिकों में भेदभाव करती है, तो रक्षा मंत्रालय को भेदभाव के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। हमें सोचना होगा उस मायूस मां के बारे में जिसने अपने बेटे को देश के लिए खो दिया और उन मासूमों के बारे में जिन्होंने अपने पापा को तिरंगे पर लपेटकर आते देखा हैं।  हम सारे देशवासियों को इन परिवारों के बारे में कम से कम इतना तो सोचना होगा, कि इन परिवारों को उनका हक सही से मिल सके। आइए एक कदम इन परिवारों के लिए साथ मिलकर उठाते हैं। जिससे हमारे सैनिकों को एक समान सम्मान मिलें। जय हिंद जय भारत। 

 

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More