नोटबंदी की मार कौन जिम्मेदार...?

नोटबंदी की मार कौन जिम्मेदार...? Date: 04/02/2019

यह सवाल मेरे दिमाग में पिछले कई महिनों से उपज रहा है। मैं अपने अंदर-अंदर ही सोच रहा हूं। आखिर यह फैसला सही था। या फिर तुगलकी फरमान...। इस सवाल ने मुझे बहुत ही परेशान किया है। आखिर क्यों की गई नोटबंदी..? अगर करनी थी तो एक प्लानिंग के तौर पर क्यों नहीं किया गया..? चलो अब तो बाजार में नये नोट आ गए। वैसे जरा सोचिए..। कालाधन और आतंक की कमर टूटने वाली थी। इसके बावजूद भी ना कालाधन वापस आया। ना सीमा पर आतंकियों का हमला कम हुआ। इतना जरूर कह सकते है। हमारे राजनेताओं के अच्छे दिन जरूर आए। नोटबंदी के बावजूद भी राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार-प्रसार में खूब पैसा खर्च करते नजर आ रहे हैं। इसे आप क्या मानते है..? क्या कालाधन खत्म हो गया है..? नहीं..! बल्कि आम जन की कमर टूटी हैं। जो रोजगार के लिए भटक रहा है। परेशान हो रहा है। इसके बावजूद भी देश में रोजगार पैदा नहीं हो पा रहे है। सिर्फ चाय-पकौड़ा बेचना ही रोजगार रह गया है। जो मैं नहीं बल्कि देश के प्रधानसेवक कहते हैं। अगर हर बेरोजगार चाय-पकौड़ी बेचना शुरू कर देगा। तो खरीदगा कौन..? आज हर घर में बेरोजगार बैठे हैं। जो हमारे देश का दुर्भाग्य है। चलो माना भी लेते है। नोटबंदी-जीएसटी से टैक्स चोर रुकी है। अगर आपकी इनकम ही नहीं होगी, तो आप टैक्स क्या पे करेगें ? देश में नई क्रांति की शुरूआत हुई है। लोगों को लगने लगा है, हमारा देश आगे बढ़ रहा है। लेकिन मुझे नहीं पाता किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। आम जन लगातार परेशानियों का सामना कर रहा है। और हम सोच रहे है। सरकार जो कर रही है। वह हमारे आने वाली पीढ़ी या देश के भविष्य को संवारेगा। अगर वर्तमान ही सही नहीं हो..। तो भविष्य कैसे ठीक हो सकता है। महाभारत के एक श्लोक में कहा गया है। अपने कर्म करते चलो, फल की इच्छा मत रखो। क्योंकि फल अंनत-आदि हैं। इसलिए हमारी सरकारों को वर्तमान और गरीबी को देखते हुए काम करना चाहिए। तभी देश विकास की ओर कदम बढ़ाएगा। अन्यथा कई बार नोटबंदी कर लो या फिर हवाई योजनाएं चला लो। कुछ भी नहीं होगा..। क्योंकि आम जन ही देश का सबसे सर्वोच्च है। जो इस देश की सच्ची रक्षा और भक्ति करता है। वह बिना कुछ सोचे देश के लिए काम करता है। जबकि हमारे सभी राजनेता हर बात पर अपना स्वार्थ पहले खोजते नजर आते है। अगर आतंक, कालाधन के खिलाफ कदम उठाना ही है। तो हमारे सरकारें क्यों नहीं उठाती..?  ये कदम इसलिए नहीं उठते क्योंकि इन मुद्दों से कोई वोट बैंक नहीं मिलता। जिसके कारण ये कदम आज तक थम है।  

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More