एडिडास परिवार में शामिल हो खुश हुए हॉकी कप्तान मनप्रीत
Date: 21/11/2018
28 नवंबर से भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप का बिगुल बजने जा रहा है। जिसको लेकर एडिडास कंपनी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ करार किया है। इस तरह एडिडास परिवार के साथ कई खिलाड़ी जुड़ गए हैं। जिनमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत अब हिमा दास, स्वप्ना बर्मन, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, दीपिका पल्लिकल, जील देसाई, निखत जरीन, सिद्धांत बंथिया और मनोज कालरातो जैसे मशहूर खिलाड़ियों के संग एडिडास से जुड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
मनप्रीत ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें इस साल अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले साल हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता था। वह 2012 और 2016 ओलम्पिक खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
मनप्रीत ने एडिडास से जुड़ने के बाद कहा, “एडिडास से करार के लिए सभी खिलाड़ी उत्सुक रहते हैं और मैं भी इससे जुड़ कर रोमांचित हूं। यह खिलाड़ियों की प्रतिभा को विकसित करने और उनकी क्षमता को बढ़ाने में विश्वास रखता है और इसके लिए उन्हें विश्व स्तरीय खेल उत्पाद प्रदान करता है। मैं इस ब्राण्ड के साथ आने वाले कई वर्षों तक एक शानदार संबंध को लेकर उत्साहित हूं।”
एडिडास इंडिया के सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर स्यां वान विक, ने कहा, “एडिडास पूरे देश के युवाओं को खेल के मैदानों में प्रोत्साहित करता रहेगा और उनकी ताकत बनेगा क्योंकि हमारा विश्वास है कि ‘खेल के माध्यम से हम जिंदगियां बदलने की ताकत’ रखते हैं। मनप्रीत टीम एडिडास से जुड़ कर हमारे गौरव बन गए हैं।”
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More