प्रियंका के लिए रुकी रही इंडिगो की फ्लाइट, जब पता चला तो ऐसा रहा रिएक्शन
Date: 10/05/2019
गुरुवार को तीन जिलों में प्रचार अभियान निपटाने के बाद दिल्ली लौटने के लिए जब प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचीं तो पायलट ने जो बताया उससे सुनकर वो हैरान रह गईं. पायलट के मुताबिक विमान का ब्रेक फेल हो गया था, और वो फ्लाइट भरने की हालत में नहीं था.
प्रियंका के विमान का ब्रेक फेल
इसके बाद प्रियंका के स्टाफ ने देर रात लखनऊ से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट बुक की. प्रियंका के स्टाफ को बताया गया कि इंडिगो की फ्लाइट रात 10.50 पर रवाना होगी. प्रियंका गांधी जल्द से जल्द लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने की कोशिश में रहीं. इस बीच वक्त तेजी से गुजर रहा था. प्रियंका के स्टाफ को एहसास हो गया कि रात 10.50 पर लखनऊ पहुंचना संभव नहीं है. सूत्रों के मुताबिक मामले की गंभीरता देख एसपीजी के एक अधिकारी या फिर प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिल में चल रहे एक शख्स ने लखनऊ में इंडिगो को संदेश दिया कि प्रियंका को लखनऊ पहुंचने में 10-15 मिनट की देरी होगी, लिहाजा फ्लाइट इतनी देर तक रोकी जाए. प्रियंका इंडिगो को भेजी गई इस सूचना से पूरी तरह अनजान थीं.
'मेरी वजह से क्यों लेट हुई फ्लाइट'
इधर लखनऊ पहुंचने में देरी होते देख प्रियंका ने फुरसतगंज से ही लखनऊ एयरपोर्ट पर एक चार्टर प्लेन मंगा लिया. बाद में प्रियंका जब लखनऊ पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट रुकी है. प्रियंका गांधी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पूछा कि क्या फ्लाइट उनकी वजह से रुकी है. प्रियंका गांधी को जब बताया गया कि हां उन्हीं की वजह से ऐसा हुआ है तो वे अपने स्टाफ पर बेहद नाराज हुईं. प्रियंका गांधी वाड्रा ने साफ कहा कि उनकी वजह से ऐसा क्यों हुआ, यात्रियों को 15 मिनट भी देरी क्यों सहनी पड़ी? प्रियंका ने कहा कि इस फ्लाइट को तुरन्त रवाना किया जाए और जिसने भी ये गलती की उसकी जवाबदेही तय हो.
प्रियंका ने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट फौरन दिल्ली रवाना हो. प्रियंका ने कहा कि उनकी जानकारी के बिना जो थोड़ी देरी हुई, वो आगे रत्ती भर ना हो. इसके बाद ही प्रियंका गांधी वाड्रा चार्टर प्लेन लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो हुईं.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More