सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ कैंपन के जरिए रेप के आरोप में फंसे बॉलीवुड के ‘संस्कारी बाबूजी’ यानी अभिनेता आलोक नाथ इन दिनों पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। आलोक नाथ पर राइटर-प्रोड्यूसर विनता नंदा के द्वारा रेप के आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अक्टूबर महीने में एक फेसबुक पोस्ट के जरिये खुलासा करते हुए विनता नंदा ने आलोक नाथ पर एक से ज्यादा बार रेप करने का आरोप लगाया था।
बता दें, यह घटना तकरीबन 10 साल पहले की है। जिसका खुलासा विनता नंदा ने सोशल मीडिया पर मीटू अभियान के जरिए किया है आलोक नाथ पर विनता नंदा ने रेप का आरोप लगया था जिसके बाद मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज किया गया। इस मामले में उनसे पुलिस को पूछताछ करनी थी लेकिन आलोक नाथ मुंबई छोड़कर भाग चुके हैं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, लेटर को लेने के लिए उनके घर पर इस वक्त कोई भी नहीं है। इस केस में उनका बयान भी बहुत जरूरी है। उनके लिए पिछले सप्ताह ही समन जारी किया गया था ताकि विनता नंदा के केस में हम अपनी छानबीन को आगे ले जा सकें लेकिन वो घर पर ही नहीं हैं। इस समय किसी को भी नहीं मालूम कि आलोक नाथ कहा गायब हो गए हैं।
आलोक नाथ के जानकारी अशोक सारौगी ने मिड-डे से कहा है कि, ‘आलोक नाथ किसी जरूरी काम से कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हैं। समन जारी जरूर किया गया है लेकिन उन्हें अब तक सौंपा नहीं गया है। वो इस सप्ताह मुंबई वापस आ जाएंगे और जरूर ही वो ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे। वो मेरे साथ हमेशा कॉन्टैक्ट में हैं।’