कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज रिश्तों को दरकिनार कर अपनी चाची के खिलाफ सुल्तानपुर में जनसभा करेंगी। रोड शो के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह के समर्थन में प्रियंका लोगों से वोट मांगेंगी।
2014 में वरुण गांधी ने सुल्तानपुर से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह चुनाव लड़ीं थीं। लेकिन 2014 के चुनाव में न तो राहुल गांधी, न तो प्रियंका गांधी और न ही सोनिया गांधी चुनाव प्रचार करने आए थे।
लेकिन इस बार रिश्तों को दरकिनार कर प्रियंका ने पार्टी को तरजीह दी है और चाची के खिलाफ प्रचार करने का फैसला लिया है।