जैसे-जैसे चुनाव आते है, वैसे-वैसे हमारे राजनेता अपने कामों को गिनाना शुरू कर देते हैं। चाहे सत्ता में किसी भी पार्टी के हाथों में क्यों ना हो ? यह हमारे देश का दुर्भाग्य हैं, कि यहां हमारे राजनेता चुनाव के समय ही जनता को दर्शन देते है। आज हम जिस राजनेता की बात कर रहे है, वह राजनेता अपने कामों के लिए जनता में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। यह कोई और नहीं बल्कि बिहार के जमुई लोकसभा के सांसद चिराग पासवान हैं। जो यहां की जनता में एक अलग पहचान रखते हैं। जिस गति से चिराग ने अपने क्षेत्र में विकास किया है, उसी का एक उदाहरण हम आज आपके सामने रखने जा रहे हैं। भारत सरकार की एक रिपोर्ट कहती है, विकास के मामले में बिहार का जमुई जिला देश के शीर्ष 5 में शामिल हैं। हाल ही में नीति आयोग द्वारा जमुई को देश में जल संसाधन और कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए पहला स्थान दिया गया हैं। जो जमुई वासियों के लिए बेहद ही गर्व की बात हैं। इस बेहतर कार्य के लिए जमुई को 3 करोड़ की अतिरिक्त राशि और दी गई है। जिस राशि को जमुई के जल संसाधन और कृषि के क्षेत्र में व्यय किया जाएगा। इस बात से आप साफ अंदाजा लगा सकते है, जमुई में विकास रफ्तार पकड़ रहा है। उम्मीद करता हूं यह विकास कार्य यूं ही बरकरार रहें।