बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिराग पासवान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए है। उनके चाहने वाले ने सोशल मीडिया पर ‘दिल से चिराग फिर से चिराग’ नाम से एक मुहिम चलाई हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। जमुई संसदीय क्षेत्र में चिराग ने जो विकास किया है, वह जमुई वासियों के लिए एक नई सौगात हैं। चिराग एक युवा चेहरा है, जो राष्ट्रहित के बारे में सबसे पहले सोचते है। समय-समय पर चिराग युवाओं, महिलाओं, दबे तबकों की आवाज उठाते रहते है। हर रोज अपने कार्यालय में सैकड़ो लोगों की समस्या-सुझाव सुनते है। चिराग को जमुई लोकसभा क्षेत्र की जनता इसलिए दोबारा अपना सांसद चाहती है, क्योंकि चिराग ने 5 सालों में जो विकास जमुई क्षेत्र का किया है। वह आज तक कोई नहीं कर पाया है।
युवाओं में चिराग के प्रति जो प्रेम-लोकप्रियता देखने को मिल रही है, वह साफ दर्शाता है चिराग को ही युवा अपना नेता देखना चाहते है। चिराग ने जो विकास अपने संसदीय क्षेत्र में किया है, वह वाकई में चिराग को प्रशंसा दिलाती है। चिराग ने जमुई में विकास का वह उजाला जलाया है, जो पिछले कई सालों से नहीं जल पाया था। चिराग ने अपने आप को साबित कर दिखाया है- अगर आपके हौसलें बुलंद हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है।