जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। वैसे-वैसे देश चुनावी रंग में डूबने लगा है। इसी को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी अपनी कमर कस ली है। तंवर पूरे चुनावी रंग में डूबे नजर आ रहे है। हरियाणा कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए अशोक पूरी जिद्दोजहद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का परिवहन कर रहे है। जिससे हरियाणा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश-जज्बा देखने को मिल रहा है। जहां प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में प्रवेश पूरे कांग्रेस में नया जोश भरने का काम कर रहा है। तो वहीं अशोक तंवर हरियाणा में परिवर्तन की नई लहर लाने में जुटे है। देखना होगा अशोक का यह प्रयास इस लहर को कहां तक पहुंचाता है। अशोक हरियाणा की जनता में उतने ही लोकप्रिय है, जितने कुश्ती के अखाड़े में हरियाणा के पहलवान। जनता, कार्यकर्ताओं में अशोक की अपनी पकड़ उन्हें राजनीति में एक अलग पहचान देती है। तंवर के बारे में लोगों का मानना है- अशोक तंवर देश के तेजी से उभरते युवा राजनेता है। तंवर कांग्रेस को 2019 आम चुनावों में उसकी खोई हुई साख वापस दिलाने में उतने ही मददगार साबित होंगे। जितना मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित शर्मा की बल्लेबाजी होती है। हम यह इस लिए कह रहे है। क्योंकि अगर अशोक तंवर का जलवा हरियाणा में चलता है। तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता ।
2019 का चुनावी अखाड़ा सज चुका है। बस किसी बात की देरी है, तो वह अशोक का चुनावी अखाड़े में कदम रखने की है। जैसे ही अशोक चुनावी अखाड़े में कदम रखेंगे। वैसे ही हरियाणा का राजनीति माहौल अपने रंग पर होगा। इस रंग में जनता को रंगना होगा। तभी अशोक हरियाणा का किला फतेह कर, प्रदेश में परिवर्तन की लहर ला पाएगें।