शादी के 10 दिन बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भगवान का आशीर्वाद लेने सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचें। 28 दिसंबर को हुए मुंबई रिसेप्शन के बाद दीपिका और रणवीर एक बार फिर मीडिया के कैमरों में स्पॉट हुए जब वो सिद्धीविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। रणवीर और दीपिका मंदिर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई।
बाजीराव-मस्तानी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी इटली के लेक कोमो में 14,15 नवंबर को हुई थी। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी, 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाजों से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से।
दीपिका और रणवीर एक बार फिर एक जैसे कलर के कपड़ों में नज़र आए। दीपिका ग्रे कलर के अनारकली सूट में हमेशा की तरह स्टवींग दिख रही थी, वहीं रणवीर क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते में हैंडसम हंक लग रहे थे।
आपकों बता दें कि शादी के बाद 21 नवंबर को दीपिका के पिता ने होटल ‘द लीला’ में रिसेप्शन दिया था। जहां खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां नजर आई थीं। उसके बाद रणवीर की बहन रितिका ने 24 नवंबर को मुंबई में भाई-भाभी के लिए पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड से श्रद्धा कपूर शामिल हुई थी। 28 नवंबर को मुंबई के होटल ‘हयात’ में भी एक रिसेप्शन दिया गया था जिसमें मीडिया की कई हस्तियां शामिल हुई थी। अब रणवीर और दीपिका 1दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। 1 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन का कार्ड मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।