बॉलीवुड इंडस्ट्री के चार्मिंग कपल दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी से लेकर अबतक सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को हुई। शादी के बाद दोनों स्टार्स ने मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शनिवार एक दिसंबर को शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया है। इससे पहले पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में 28 नवंबर को दिया। वहीं मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दूसरा रिसेप्शन दिया।
‘दीपवीर’ के रिसेप्शन के जश्न में कई दिग्गज मेहमान दोनों सितारों को शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। रिसेप्शन के मौके पर रणवीर और दीपिका दोनों ग्लैमरस वेस्टर्न लुक में नजर आए। रिसेप्शन में दोनों का अंदाज वाकई दिलकश था। रणवीर सिंह ब्लैक कलर के सूट में नजर आए जिसे जाने माने डिजाइनर रोहित गांधी-राहुल खन्ना ने डिजाइन किया था।
वहीं दीपिका पादुकोण रेड कलर के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आई। दीपिका के लिए इस गाउन को खासतौर पर डिजाइनर जुहैर मुराद ने तैयार किया था। अपनी दोस्तों के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण।