बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की साथ शादी की रस्में जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस में जोर-शोर से चल रही हैं। प्रियंका और निक की ईसाई रीति रिवाज से शादी हो गई है। वहीं आज यानी दो दिसंबर को प्रियंका-निक की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां इस शादी में शिरकत करने पहुंची हैं। फिल्मी सितारों के अलावा भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी भी परिवार के साथ शादी में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
दोनों की शादी के बीच प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी की रस्म की तस्वीरें सामने आ गई हैं, और इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा कमाल की लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास तस्वीरों में काले चश्मे में नजर आए। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पीले और गुलाबी रंग के लहंगे चोली में नजर आ रही हैं और अपनी शादी की रस्मों को भरपूर इंजॉय कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा अबू जानी-संदीप खोसला की देसी ड्रेस में गजब ढाह रही हैं और देसी गर्ल ने दिखा दिया है कि वे वाकई कमाल है। प्रियंका चोपड़ा एक फोटो में निक जोनास के साथ भरपूर मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं और निक जोनास ने काला चश्मा पहन रखा है, तथा वे भरपूर मस्ती कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा एक फोटो में परिणीति चोपड़ा, निक जोनास की मम्मी और अपने बाकी रिश्तेदारों के साथ नजर आ रही हैं और भरपूर मस्ती के मूड में हैं। प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी की रस्म की एक फोटो में निक जोनास को रिश्तेदारों ने कंधे पर उठा रखा है और भरपूर इंजॉय कर रहे हैं।